Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नायब तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग पर अड़े अधिवक्ता

संवाददाता 19-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230119-WA0006

गहमर (गाजीपुर)। नायब तहसीलदार के मंदिर में पूजा करने वाले राम मंदिर पर विवादित बयान थमने का नहीं ले रहा है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग किया गया।

सेवराई तहसील में गहमर कानूनगो सर्किल में कार्यरत रहे नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर द्वारा तहसील परिसर के सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार के विवादित बयान को लेकर सेवराई तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को आक्रोशित बार एसोसिएशन सेवराई तहसील के अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार रहे हिम्मत बहादुर के बयान को लेकर तहसील परिसर में नायब तहसीलदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी सेवराई को एक पत्रक सौंपकर बदजुबान नायब तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग किया। अधिवक्ताओं द्वारा हिंदू धर्म के मंदिर में पूजा करने वाले लोगों व राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले नायब तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करने की मांग किया गया। बार एसोसिएशन सेवराई के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यदि नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर को बर्खास्त करते हुए उनके ऊपर जब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तब तक सेवराई क्षेत्र के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म व किसी व्यक्ति के आस्था पर प्रहार करना एक ऐसे अधिकारी के विरुद्ध बर्खास्तगी उसके ऊपर मुकदमा कायम करने से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर सिंह, मोहनलाल चौधरी, सुमंत कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे-समाजसेवी सरोज कुमार राय
Next: भूलेख अंकन एवं ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण कराएं किसान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.