Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन के दृष्टिगत रूट का हुआ डायवर्जन

ब्यूरो 19-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 19 जनवरी 2023 (सू.वि)। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ उ0प्र0 सरकार, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा जी के दिनांक 20 जनवरी, 2023 के आगमन के दृष्टिगत शहर के विभिन्न क्षेत्रो में रूट डायवर्जन किया गया है।

जिसमें महाराजगंज से शहर की तरफ कार्यक्रम मे शामिल होने वाले वाहन के अलावा समस्त गाड़ियां जंगीपुर होकर अपने गंतव्य तक जायेगी। हेतिमपुर से ए0आर0टी0ओ आफिस, हेतिमपुर से पी0जी कालेज, आदर्श बाजार, करण्डा, जाने वाले वाहन बन्द रहेगे। मोहम्मदाबाद ,कासिमाबाद से आने वाले वाहन आलमपट्टी से मोहम्मदपुर चौराहा, जमानियां तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे से होकर गन्तव्य को जायेगे। सुहवल, रेवतीपुर, जमानियां से आने वाले वाहन जमानिया तिराहा, जंगीपुर होकर हाई-वे गन्तव्य को जायेगे। दुल्लहपुर, शादियाबाद से आने वाले वाहन मीरनपुर शक्का से बदरीचन्द पोखरा, जमानिया तिराहा होकर गंतव्य को जायेगे। जंगीपुर से आने वाले वाहन बदरीचन्द पोखरा, मीरनपुर शक्का से बदरीचन्द पोखरा, जमानिया तिराहा से होकर गन्तव्य को जायेगे।
इसके अतिरिक्त शहर के अन्दर छावनी लाइन से पी0जी0कालेज, आदर्श बाजार से विकास भवन, विकास भवन से भुतहिया ताड़, बड़ी बाग चुंगी से सेन्ट जांन्स स्कूल सरैया छावनी लाईन, सम्राट ढाबा गेट से छावनी लाईन चौराहा प्रातः 08 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का होगा निस्तारण
Next: धूमधाम से मनाया गया 83 वां वार्षिकोत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.