Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार हेतु तिथि निर्धारित

ब्यूरो 20-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 20 जनवरी 2023 (सू.वि)। शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में त्रुटियों के सुधार हेतु सस्पेक्ट डाटा छात्रों एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉगिन पर परीक्षणोंपरान्त एन०आई०सी० मुख्यालय लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिसमें छात्र-छात्रायें अपने लॉगिन से दिनांक 19 जनवरी, 2023 से 27 जनवरी, 2023 तक सुधार करते हुए पुनः ऑनलाईन आवेदन पत्र सब्मिट करेगें, आनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के उपरान्त समस्त वांछित संलग्नकों सहित विलम्बम 30 जनवरी, 2023 तक संस्था पर जमा किया जाना है, जहां से संस्था द्वारा 20 जनवरी, 2023 से दिनांक 02 फरवरी, 2023 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति डाटा को मिलान कर, पुनः सत्यापित करते हुए अग्रसारित किया जायेगा। इसमें ऐसे छात्र-छात्रायें जिनके द्वारा परीक्षाफल न निकलने की दशा में त्मेनसज छवज ल्मज क्मबसंतमक आप्शन चुनते हुए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरा गया है, ऐसे सभी छात्रों का डाटा संदेहास्पद श्रेणी में है, इनके लिए भी उपरोक्त अवधि में ही दिनांक 19 जनवरी, 2023 से 27 जनवरी, 2023 तक अनिवार्य रूप से परीक्षाफल भरते हुए आवेदन पूर्ण करके सब्मिट करते हुए पुनः सम्बन्धित संस्था में जमा किया जायेगा। जहाँ से छात्रवृत्ति आवेदन संस्था अग्रसारित किये जायेगें, जिन छात्रों द्वारा आनलाइन संशोधन करते हुए घोषित परीक्षाफल का पूर्णांक एवं प्राप्तांक नही भरा जायेगा, तो उनका आवेदन पत्र नियमानुसार रिजेक्ट किये जाने के श्रेणी में रहेगा।अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त दशमोत्तर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार दिनांक 19 जनवरी, 2023 से 27 जनवरी, 2023 तक संदेहास्पद डाटा में सुधार करते हुए फाइनल सब्मिट करना, वांछित हार्ड कापी जमा करना तथा अग्रसारण की कार्यवाही निर्धारित समयार्न्तगत करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पेशेवर अपराधियों एवं माफियाओं के लिए किस प्रकार कार्यवाही होनी चाहिए उसका जीता जागता उदाहरण गाजीपुर है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: हिंदू कॉलेज अंग्रेजी विभाग में दो शोधार्थियों का चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.