Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिजिटल फार्म स्कूल से किसानों को हो रहा फायदा

ब्यूरो 20-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। रिलायंस फ़ाउंडेशन के डिजिटल फार्म स्कूल से किसानों को काफी सहुलित तथा ज्यादा मुनाफा हो रहा है।रिलायंस फ़ाउंडेशन के आडियो कान्फ्रेंस से किसान अपनी समस्याओं का कुशल कृषि वैज्ञानिक से उचित समाधान पाकर खेती कर अत्यधिक मुनाफा कमा रहे है।

जनपद के सदर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सुसुण्डी निवासी महिला कृषक विमला देवी बताती है कि मेरे पास खेती योग्य आधा एकड़ से थोड़ा सा ज्यादा जमीन है। इस वर्ष मैंने आधा एकड़ जमीन में धान की खेती की थी। फसल बोने के कुछ दिन बाद मेरे धान के पौधे पीले और कमजोर होकर सूखने लगे थे, तथा पौधों की वृद्धि भी रुक गई थी। इस दौरान रिलायंस फ़ाउंडेशन के आडियो कान्फ्रेंस कार्यक्रम में मैंने अपने धान के पौधे की समस्या के लिए वैज्ञानिक से मोबाइल पर बात की तथा कृषि विशेषज्ञ ने 5 किग्रा यूरिया और 1 किग्रा जिंक सल्फेट 21% का धोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी। कृषि विशेषज्ञ के सलाह के अनुसार अपनी फसल में इसका छिड़काव किया जिससे मेरी फसल ठीक हो गयी और उसके बाद भी मैंने फसल अवधि के दौरान समस्या होने पर रिलायंस फ़ाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 पर कॉल करके समस्या का समाधान लेती रहती हूँ। अगर सही समय पर रिलायंस फ़ाउंडेशन द्वारा समस्या का समाधान नही मिलता तो मेरी फसल शुरुवात में हीं खराब हो जाती जिससे लागत मूल्य का भी नुकसान हो जाता लेकिन आधा एकड़ जमीन में हीं 10 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ जो की पिछले साल की तुलना में 2 क्विंटल ज्यादा है। जिससे पहले तुलना में ज्यादा मुनाफा हुआ। यह मुनाफा रिलायंस फ़ाउंडेशन के डिजिटल फार्म स्कूल सेवा के माध्यम से संभव हो पाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया 83 वां वार्षिकोत्सव
Next: पेशेवर अपराधियों एवं माफियाओं के लिए किस प्रकार कार्यवाही होनी चाहिए उसका जीता जागता उदाहरण गाजीपुर है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.