Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु तिथि सुनिश्चित

ब्यूरो 21-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 21 जनवरी 2023 (सू.वि)। राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 के आदेश पर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन कराया जाना है।

आयोग के उक्त अधिसूचना के क्रम में आर्यका अखौरी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) गाजीपुर एतद्द्वारा निर्देश देती हॅॅू कि उ0प्र0 राज्य के जनपद गाजीपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के उक्त प्रकार से रिक्त पद/स्थान पर उप निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्धारित निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराया जाना है। जिसमे नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय 24 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 25 जनवरी, 2023 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 27 जनवरी,2023 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 27 जनवरी, 2023 से अपराह्न 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 09 फरवरी, 2023 से प्रातः 07.00 बजे से अपराह्न 05.00 बजे तक एवं मतगणना का दिनांक व समय 10 फरवरी,2023 को प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक रहेगा।
इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर विकास खण्डवार किया जाना है। जिसमें सादात में रिक्त पद हेतु वार्ड संख्या-07 में इब्राहिमपुर के लिए अनारक्षित पद, कासिमाबाद में वार्ड संख्या-25 के रसूलपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग, जमानियॉ में वार्ड सं0-20 के सब्बलपुर कलां प्रथम में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला एवं वार्ड सं0-48 बरेसर प्रथम में अनारक्षित पद, बाराचवर में वार्ड सं0-34 के टोडरपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग, मनिहारी ब्लाक के वार्ड सं0-26 में सरौली उर्फ पहेतिया में महिला पद, एवं वार्ड सं0-10 के छपरी में अनुसूचित जाति महिला, विकास खण्ड सैदपुर के वार्ड संख्या-72 में ग्राम पचायत शादी भादी  में अनारक्षित पद, विकास खण्ड सदर में वार्ड संख्या-30 के क्षेत्र पंचायत मिरदादपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वार्ड सं0-109 के फतेहपुर अटवॉ में अनारक्षित पद, विकास खण्ड भॉवरकोल के वार्ड सं0-12 के ग्राम पंचायत ढुढ़ियां में अनारक्षित पद, भदौरा के वार्ड सं0-33 के सायर चतुर्थ में अनुसूचित जाति, देवकली में वार्ड संख्या-99 के ग्राम पंचायत बासूचक में अनारक्षित, जखनियॉ के वार्ड सं0-57 के ग्राम पंचायत जलालपुर धनी में अनारक्षित पद हेतु निर्धारित किया गया है।
उन्होने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से करायी जाय एवं सम्बन्धित गॉवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जाय। सार्वजनिक जानकारी हेतु क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्टों पर भी प्रदशित किया जाय। निर्वाचन अधिकारी (पं0) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत करने के साथ ही नामाकंन पत्रों की बिक्री प्रारम्भ हो जायेगा। उपर्युक्त उप निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों को दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव-चिह्न आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। मतों की गणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषण सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ठंड से वृद्ध की हुई मौत
Next: आनलाईन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा सही करने की तिथि सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.