Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में खुला पोल, कई अधिकारियों का रुका वेतन

ब्यूरो 21-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230121-WA0017

गाजीपुर 21 जनवरी 2023 (सू.वि)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील दिवस के उपरान्त कार्यालय नगर पंचायत दिलदारनगर एवं गो-आश्रय स्थल दिलदारनगर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई एवं बेतरतीव ढंग से बिखरे समाग्री, कार्यालय मे मौके पर किसी कर्मचारी के उपस्थित न होने, सड़को की साफ-सफाई न होने तथा बजबजाती नालियो को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई महीनो से नालियो की सफाई नही हुई है। इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत दिलदारनगर, टैक्स कलेक्टर दिलदारनगर तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारियो का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। गो-आश्रय स्थल मे निरीक्षण के दौरान भी साफ-सफाई एवं पशुओ के रख रखाव सही ढंग नही होने, चारा ,पानी एंव ठण्ड से बचाव हेतु किसी प्रकार उपलब्धता न होने के कारण पशुधन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सेवराई, एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर असहाय व जरूरतमंद लोगों को जिलाधिकारी ने वितरित किया कम्बल
Next: रोजगार मेला में विभिन्न पदों पर कुल 132 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.