Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की लगाई डुबकी

संवाददाता 21-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230121-WA0024

जमानियां (गाजीपुर)। मौनी अमावस्या के पर्व पर ठंड के बावजद श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नगर के कस्बा बाजार स्थित जमदग्नि घाट, कर्पुरा घाट, चक्काबांध घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मौन रहकर गंगा में स्नान किया। ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाटों पर भी स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के तिल, गुड़ चावल, उडद आदि का दान किया और मंदिर में दर्शन पूजन कर पूण्य-लाभ अर्जित किया।

पौराणिक मान्यताओं में माघ मास की अमावस्या को दान-पुण्य करने से सभी प्रकार के कष्ट और पापों से मुक्ति मिलती है इस साल शनिदेव 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं जिसके चलते इस बार मौनी अमावस्या पर विशेष योग बन रहा है आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान-दान का एक विशेष महत्व है। इस दिन गंगा तट पर स्नान-दान की अपार महिमा है। इस दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ करने के समान फल मिलता है। मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र आदि का दान कर ब्राह्मणों को भोजन कराया गया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को
Next: लटिया महोत्सव का आयोजन 2 फरवरी को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.