Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने लाल का सम्मान कर ग्रामीण हुए अभिभूत

ब्यूरो 22-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230122-WA0000

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित राधाकृष्ण सिंह के दरवाजे पर रविवार को राष्ट्रीय मिनी तीरंदाज प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह का फूल-माला से भव्य स्वागत कर अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने लाल को सम्मानित कर ग्रामीण अभिभूत हो गये।

अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित करते शिक्षक कपिलदेव सिंह व साथ में वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह

सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छोटी उम्र में अचूक निशाना साध कर चार स्वर्ण हासिल करने वाले युवराज ने पूरे गाँव को सम्मानित किया है। आज हम युवराज का सम्मान नहीं कर रहे है बल्कि युवराज ने ही हम सबको सम्मानित किया है। जब हमारे बच्चें उपलब्धि हासिल करते है तो पूरे गाँव का सम्मान बढ़ जाता है। प्रतिभा हमेशा आभाव में जन्म लेती है और अपने कठिन परिश्रम से लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती है। ऐसे प्रतिभाओं को परिवार व समाज का सम्बल मिल जाये तो अपने मुकाम को हासिल कर लेती है। ऐसे प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र सिंह

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने द्रोण तीरंदाजी एकेडमी को टॉरगेट देने की बात कही व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भरत सिंह ने 5000 रुपये का चेक प्रदान किया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश यादव ने कक्षा 8 तक की शिक्षा निःशुल्क देने का वादा किया व विनय कुमार सिंह बिट्टू ने डायरी व पेन देकर सम्मानित किया।

प्रोत्साहन चेक देते क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भरत सिंह

ज्ञात हो कि चेरीकुरी विल्गा आर्चरी एकेडमी विजयवाड़ा में भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित मिनी राष्ट्रीय तीरंदाज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए ग्राम बरूइन निवासी युवराज सिंह पुत्र मनोज सिंह ने चार गोल्ड मेडल जीत कर देश में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कक्षा 4 के शिक्षार्थी युवराज द्रोण तीरंदाजी एकेडमी के प्रशिक्षु खिलाड़ी है। सम्मान समारोह में शिक्षक कपिलदेव सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक रामअवतार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह, रामअवतार सिंह, प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह शिवजी, जितेन्द्र सिंह, सुरेश राय, संतोष सिंह पिन्टू, प्रमोद सिंह, मनोज पाण्डेय, आलोक रंजन सिंह, लुल्लू सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, दिलीप सिंह, दया यादव, विपिन सिंह व प्रशिक्षक चन्द्रप्रकाश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामजी प्रसाद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परीक्षा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरतने की दी गई हिदायत
Next: गांव से शहर तक अनकहे किस्से का हुआ समारोहपूर्वक विमोचन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.