Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं के बीच हुई नोक-झोक

संवाददाता 24-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। बार एसोसिएशन सेवराई के चुनाव कराये जाने को लेकर अधिवक्ताओं में तहसील परिसर के सार्वजनिक स्थान पर ही हाथापाई शुरू हो गया। जिसको लेकर बार एसोसिएशन सेवराई दो भागों में बट गया और खेमेबंदी शुरू हो गया। इस बात की जानकारी गहमर थाना को मिलने के बाद चौकी प्रभारी सेवराई राजेश गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को रफा-दफा कराया।

बार एसोसिएशन सेवराई के सदस्य अजय राय द्वारा एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी दयाशंकर राय के पास पहुंचकर उनके ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि आप चुनाव कराना नहीं चाहते हैं। सभी लोगों से सदस्यता शुल्क लेने के बावजूद भी अब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई और ऊपर से आपके द्वारा एक कमरे में बैठकर पूरी कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। ऐसे में हम सभी सदस्यों के सदस्यता शुल्क को वापस किया जाए और रजिस्टर हमें उपलब्ध कराया जाए। रजिस्टर की मांग को लेकर दोनों लोगों में छीना झपटी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्य चुनाव अधिकारी दयाशंकर सिंह व अधिवक्ता अजय राय में हाथापाई भी शुरू हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मेरे पास किसी भी अधिवक्ता सदस्य का सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया गया था। मेरे सहयोगी सहायक निर्वाचन अधिकारी सुमंत कुशवाहा द्वारा अधिवक्ताओं से सदस्यता शुल्क वसूल कर अपने पास रखा गया है। चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि कई बार अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई लेकिन अधिवक्ता बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे। ऐसे में उपस्थित अधिवक्ताओं के बीच में ही एक कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। उन्होंने अजय राय पर हाथापाई करने का भी आरोप लगाया। इस संदर्भ में चौकी प्रभारी सेवराई राजेश गिरी ने बताया कि विकास खंड कार्यालय से लौटते समय तहसील परिसर में हंगामा देखकर पहुंच गया या दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव का आयोजन 25 जनवरी से 29 जनवरी के मध्य
Next: एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.