Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उ0प्र0 प्रदेश दिवस का हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो 24-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230124-WA0011

गाजीपुर (24 जनवरी, 2023)। उ0प्र0 प्रदेश दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद बलिया विरेन्द्र सिंह मस्त एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संयुक्त रूप से रायफल क्लब परिसर में फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि मंचाशीन हुए जहां जिलाधिकारी महोदया द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूली बच्चियो द्वारा स्वागतगीत गाकर किया गया। समारोह में  विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर में परिसर में सलटूराम एवं उनकी टीम द्वारा धोबऊ नृत्य से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर राईफल क्लब सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किये गये सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया तथा पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गयी।

मुख्य अतिथि इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामना देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जो अपने अतीत की श्रेष्ठता को स्मरण एवं सम्मानित नही करता उसका इतिहास भविष्य में मिट जाता है। हम अपने विरासत की श्रेष्ठता का स्मरण नही करेगे तो कभी हम भविष्य का इतिहास नही बना सकते।  उन्होने कहा कि भारत के इतिहास की श्रेष्ठता गाजीपुर की देशी विरासत से सम्बद्ध है उन्होने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील किया कि जनपद में जहा भी इस तरह की देशी विरासत है उसे और भी विकसित करने के लिए क्या-क्या प्रसास किया जाये चाहिए ऐसी देशी विरासतो को तलास कर जिला योजना में सम्बद्ध किया जाये। उन्होने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है लेकिन जनपद गाजीपुर पूरी तरह कृषि प्रधान जनपद है। उद्योगो को कृषि उत्पादन से जोड़ने का काम किया जाये जिससे बड़ी संख्या में रोजगार उलब्ध होगा। इससे किसानो का उत्पाद बढेगा, किसाना को उत्पाद की लाभकारी कीमत भी मिलेगी। उन्होने कहा कि भारत में किसानो को जितना शक्तिशाली बनायेगे भारत उतना ही समृद्ध बनेगा। हम लोगो को सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक समृद्धि की तरफ भी कार्य करने की जरूरत है उन्होने राजनैतिक क्षेत्रो में कार्य करने वाले सभी लोगो से निवेदन किया कि नैतिक ताकत को बढाना राजनैतिक जीवन का परम उद्देश्य है इसलिए नैतिकता का जीवन जीते हुए समाज में हर वर्ग को हम कैसे सहूलियत प्रदान कर सकते है यही समाजधर्म है और इसी तरह शासन जो कार्य करता है यही उसका राजधर्म है। समाज धर्म और राजधर्म जब एक साथ मिलकर कार्य करते है तो राष्ट्रधर्म का निर्माण होता है। उन्होने कहा कि मोहनदास कर्मचन्द गांधी जी ने कहा है कि हिन्दुस्तान की आत्मा गांव में बसती है जो गाव की ताकत नही पहचानता वह भारत की शक्ति को नही पहचान सकता। ग्राम स्वाराज ही आत्म निर्भर भारत का आधार रखता है। आज इस जनपद में जल परिवहन, सड़क परिवहन, रेल परिवहन का कार्य प्रगति पर है और आगे भी कई क्षेत्रों मे जनपद को आगे बढाने की कोशिश की जा रही है जिसमें प्रशासन भी पूरी संलग्तना से कार्य कर रहा है। उन्होने जिला प्रशासन को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन पर बढाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस जब बनाया जायेगा तो केवल बदलता हुआ भारत, बदलता हुआ उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि बदलता हुआ गाजीपुर भी जरूर दिखेगा। उन्होने कहा कि वो गाजीपुर जो पैसे और पिस्तौल के असर पर जीने वाला गाजीपुर नही होगा, बल्कि वह गाजीपुर जो, गाजीपुर के लोगो के मन के अनुसार जीने वाला गाजीपुर होगा।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 मे वर्तमान स्वरूप में गठित हुआ था इसी अवसर को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। 24 जनवरी 1950 को हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आगरा और अवध के प्रान्तो को जोड़कर गठित किया गया था। पहला उत्तर प्रदेश दिवस 2018 मे मनाया गया था। इसी क्रम प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जा रहा है। उन्होने जनपद गाजीपुर के इतिहास के प्रति हर्ष भावना जागृत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस जनपद का गौरवमयी इतिहास रहा है। यह जनपद ऋषियों, मुनियों एवं तपस्वियों का जनपद रहा है। गाजीपुरं एक नयी सोच एक क्रान्ति की भावना जागृत करने वाले सूरवीरो की धरती रही है। इसे शहीदो के धरती के नाम से जाना जाता है। यहा के युवाओ का अधिकतम योगदान सेना मे होता है उन्होने गाजीपुर की मिट्टी को सलाम करते हुए कहा कि इसी धरती से वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पाण्डेय जैसे वीर सपूतो ने जन्म लिया जिसका स्मरण कर हमे गर्व महसूस होता है वर्तमान परिवेश में शासन की प्रेरणा से जनपद  अब अपराध मुक्त हो गया है । यहा बडे -बडे इन्वेस्टर्स अपना व्यवसाय स्थापित कर यहा निवेश कर रहे है। उन्होने कहा जनपद गाजीपुर में इन्वेस्टर्स समिट में हमारे लक्ष्य 300 करोड़ से बढकर 1753 करोड़ का निवेश करने की सहमति दिखाई है। हम सब चाहते है कि आने वाले दिनो में सब धरातल पर उतरे तथा जनपद को उद्योग के क्षेत्र में मोटिवेशन मिले तथा जनपद आगे बढे। उन्होने कहा कि जनपद मे विकास कार्य पूरे मनोयोग से कराये जा रहे है विकास के क्षेत्र में जनपद गाजीपुर पूरे प्रदेश में प्रथम रैक पर रहा है। आगे भी हमारी यही  प्राथमिकता रहेगी कि विभिन्न विभागो से सहयोग लेकर इस जनपद को आगे ले जा सके। हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद है यहा के उत्पाद विदेशो तक निर्यात किये जाते है तथा आगे इसे बढावा देने हेतु प्रयास जारी है इसके अतिरिक्त जनपद में जैविक खेती को बढावा देने के लिए जनपद से निकलने वाले जैविक उत्पाद के ब्रान्डिग जम्दग्नि के नाम से सांसद द्वारा अनावरण किया गया। यह ब्राण्ड हमारे जनपद की जैविक खेती की पहचान होगी। जनपद मे पर्यटन के क्षेत्र मे बहुत अपार सम्भावनाए है जिससे टूरिज्म एंव कृषि क्षेत्र में बढावा मिलेगा। पुसिस अधीक्षक ओमवीर सिंह कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बल के लिए पुलिस विभाग भी अन्य विभागो के साथ सामन्जस्य स्थापित कर लगातार महिला सशक्तिकरण ,उनके सुरक्षा एवं उनके सम्मान को संरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है।उन्होने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी लोगो मे दी। कार्यक्रम मे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित मुख्य अतिथि ने 10 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई एवं 10 बच्चो का अन्नप्राशन किया गया।


प्रदर्शनी में जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति,कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग, युवा कल्याण अधिकारी, कृषि विपणन उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति विभाग, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई विभाग, नेडा, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, मुख्य चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण विभाग,, डूडा, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, दिब्याग विभाग, पर्यटन विभाग ,जिला सूचना विभाग , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण , एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया। कार्यक्रम मे जनपद  के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं  विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को स्मृति चिन्ह एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने किया  कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक  सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार
Next: न्यायालय का कार्य दिवस 265 दिन से कम नही रहेगा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.