Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनसीसी कैडेटों ने अपने आकर्षक परेड से लोगों को किया मंत्रमुग्ध

ब्यूरो 26-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230126_171609

ज़मानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र में 74 वाँ पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से उत्साहपूर्वक व देशभक्ति के रंग में रंगकर नागरिकों ने मनाया। प्रातःकाल से ही देशभक्ति से प्रेरित ओजप्रिय मधुर गीतों की ध्वनि गुंजायमान रही। जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक तिरंगे के प्रति कर्तव्य भाव देखा गया। गरिमामय तरीके से झंडा वंदन के साथ जन गण मन राष्ट्रगान किया गया।
स्थानीय तहसील मुख्यालय सहित सभी सरकारी भवनों, गैर सरकारी भवन व क्षेत्र के सभी स्कूल व कालेज पर ध्वाजारोहण किया गया।

अपने कौशल का प्रदर्शन करते एनसीसी कमाण्डों

स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पीजी कालेज में प्रबन्धक लछीराम यादव ने ध्वाजारोहण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने ध्वज को सलामी दी तथा अपने आकर्षक परेड से उपस्थित अतिथिओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा एनसीसी कमाण्डों ने परेड के पश्चयात अपने कौशल का प्रदर्शन किया। छात्र व छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को प्रबल किया तथा सभी को भाव विभोर कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं

इस दौरान प्राचार्य डॉ शरद कुमार श्रीवास्तव, प्रो०डॉ अखिलेश शर्मा शास्त्री, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, लेफ्टीनेन्ट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, एनसीसी ऑफिसर रामजी प्रसाद, लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में महाविद्यालय के आइक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार, मुख्य अनुशास्ता डॉ राकेश कुमार सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष राम लखन यादव, डॉ सुनील कुमार चौधरी, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ उर्वशी दत्ता, डॉ अमित कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद आदि द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद छात्र व छात्राएं

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सन शाइन पब्लिक स्कूल को मिला तीसरा स्थान
Next: सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के संगीतमय गीतों से हर मन को किया आनंदित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.