Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बच्चों से भरी स्कूली बस के टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

संवाददाता 27-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 16 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाते हुए बस सहित चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता के तहरीर बस चालक पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई में जुट गई।

जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी शशांक सिंह उर्फ शिवम सिंह (16) पुत्र मृत्युंजय सिंह अपने मित्र स्मित सिंह(17) पुत्र उमराव सिंह के साथ सरस्वती पूजा के सामान की खरीदारी करके भदौरा से वापस देवल जा रहा था कि अभी वह मिश्रवलिया गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही बच्चों से भरी स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। बस के जोरदार धक्के से शशांक उर्फ शिवम का मौके पर ही मौत हो गया जबकि स्मित सिंह (17) इस घटना में घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गहमर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते-पहुंचते लोगों की भारी भीड़ सेवराई देवल मार्ग पर जमा हो गई थी। परिजनों के अनुसार शशांक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना स्थल पर पहुंचे पिता मृत्युंजय सिंह का रो रो कर बुरा हाल था। हृदय विदारक घटना से मौके मौजूद सभी लोगों की आंखे नम हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर बस चालक शशिकांत कुशवाहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक करवाई में जुट गई। इस संदर्भ में थाना निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता मृत्युंजय सिंह के तहरीर पर बस सहित चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के संगीतमय गीतों से हर मन को किया आनंदित
Next: उपजिलाधिकारी ने गोशाला का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर चेताया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.