Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

14 ऋणी सदस्यों को जिलाधिकारी ने चेक के माध्यम से किया ऋण वितरण

ब्यूरो 28-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230128-WA0077

गाजीपुर 28 जनवरी, 2023 (सू0वि0)। जिला सहकारी बैंक लि0 से वित्तपोषित जिला बेसिक शिक्षा परिषद प्राथमिक/उच्च प्राथमिक शिक्षक/कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी ऋण समिति लि0 के 14 ऋणी सदस्यों को 141.00 लाख के ऋण वितरण चेक के माध्यम से शनिवार को राइफल क्लब में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक लि0, गाजीपुर के अध्यक्ष सरोजेश सिंह, उपाध्यक्ष, अच्छेलाल गुप्ता, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, उदय चन्द्र राय प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नरेन्द्र कुमार वित्त एवं लेखा अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, बैंक के समस्त संचालक गण एवं उक्त समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे इस समिति को बैंक द्वारा 275 सदस्यों को 49.00 करोड़ की ऋण सीमा स्वीकृत की गयी है। श्री कैलाश चन्द, सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी द्वारा बैंक की उपलब्धियों सेे अवगत कराया गया तथा वेतनभोगी समितियों को वितरित ऋण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
आयुक्त एवं निबंधक महोदय द्वारा 22 नवम्बर, 2022 से वेतन के पच्चीस गुना अधिकतम 20.00 लाख रूपये तक का ऋण वेतनभोगी समिति सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। बैंक द्वारा समिति से 9 प्रतिशत् व्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है तथा समिति द्वारा सदस्य को 1 से 1.50 प्रतिशत का मार्जिन लेकर सदस्य को ऋण उपलब्ध कराती है। समिति द्वारा सदस्य से 1ः20 के अनुपात में अंशधन लिये जाने की व्यवस्था है। ऋण सदस्य का इफको टोकियों के माध्यम से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा की सुविधा भी प्रदान की गयी है। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का प्रीमियम 1.00 लाख रूपये पर तीन वर्ष की अवधि के लिए 468.00 रूपये तथा पांच वर्ष की अवधि के लिए 780.00 रूपये प्रीमियम निर्धारित है। सदस्य की मृत्यु अथवा स्थायी रूप से अशक्षम होने पर बीमित राशि का शतप्रतिशत क्लेम की सुविधा है। बीमित राशि के अलावा तीन किश्तों के बकाया रहने पर 50 हजार रूपये की धनराशि भुगतान भी बीमित राशि से किये जाने की व्यवस्था है। यदि सदस्य द्वारा समय से पूर्व ऋण की धनराशि जमा की जाती है तो कोई पेनाल्टी/प्रांसगिक प्रभार चार्ज नहीं किया जायेगा। जनपद के विभिन्न माध्यमिक हायर सेकेण्ड्री इण्टर कालेज, डिग्री कालेजों एवं अन्य सरकारी विभागों की 90 समितियां बैंक के सदस्य है। 50 समितियों पर बैंक का 8.23 करोड़ रूपये ऋण लगा है। इस वित्तीय वर्ष में बैंक द्वारा 3.80 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है तथा 4.06 करोड़ की वसूली की गयी है। बैंक इन समितियों के माध्यम से ऋण वितरण कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मजिस्ट्रेटियल जॉच शुरू
Next: जिलाधिकारी ने कोतवाली में उपस्थित फरियादियों की सुनी फरियाद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.