Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

घायल युवक का इलाज के दौरान हुई मौत,अज्ञात के मुकदमा दर्ज

संवाददाता 28-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230128-WA0066

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम असाव पुलिया के समीप शुक्रवार को देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही नगसर थानाध्यक्ष ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर भेजा। डॉक्टर ने गम्भीर हालत देखकर जिला अस्पताल गाज़ीपुर रेफर कर दिया। जहा उसकी मौत हो गई। घायल का पहचान सुहवल थाना के ढ़ढ़नी रणवीर राय निवासी लालजी यादव उम्र 42 पुत्र रामरूप के रूप में हुई।मृतक कलकत्ता में अपना दुकान चलता था।

आम चर्चा के अनुसार मृतक लालजी शुक्रवार को ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन उतर कर आटो द्वारा नगसर आया। वहां से पैदल ही अपने गाँव की तरफ चल दिया। रास्ते में उसके साथ कुछ लोग छिनैती किये तथा मारपीट कर भाग गये। जिससे मृत्यु हो गई। जबकि परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।
थानाध्यक्ष नगसर आनन्द कुमार भारती ने बताया कि जानकारी मिलते ही घायल को अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दिया गया। जहाँ मौत की पुष्टि के बाद परिजन अमरदेव सिंह यादव के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन,ग्रामीणों में आक्रोश
Next: ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.