Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मजिस्ट्रेटियल जॉच शुरू

ब्यूरो 28-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 28 जनवरी, 2023 (सू0वि0)। उप जिलाधिकारी सैदपुर डा0 पुष्पेन्द्र पटेल ने बताया है कि स्वैच्छिक संस्था पंडित भोला नाथ मिश्र, बालगृह (बालक) बड़ागॉव मखदुमपुर, सैदपुर गाजीपुर में आवासित किशोर प्रदीप पुत्र धर्मपाल, उम्र लगभग 14 वर्ष, पता- अज्ञात की मृत्यु दिनांक 10.01.2023 के प्रकरण में मजिस्ट्रेटियल जॉच शुरू, कर दी गयी है।

जिस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सैदपुर को मजिस्ट्रेटियल जॉच हेतु जिलाधिकारी के स्तर से नामित किया गया है। प्रकरण में मजिस्ट्रेटियल जॉच हेतु अधोहस्ताक्षरी द्वारा साक्ष्य/ बयान दर्ज कराये जाने हेतु दिनांक 15.02.2023 तक की तिथि निर्धारित की गयी है। कोई भी व्यक्ति उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी/अभिलेख प्रस्तुत कराना चाहता है, तो वह दिनांक 15.02.2023 तक उप जिलाधिकारी सैदपुर के कार्यालय/न्यायालय मे किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/बयान अंकित करा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षय रोगियों के सैंपल ट्रांसपोर्ट और बलगम ट्रांसपोर्ट को लेकर हुआ कार्यशाला
Next: 14 ऋणी सदस्यों को जिलाधिकारी ने चेक के माध्यम से किया ऋण वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.