Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने कोतवाली में उपस्थित फरियादियों की सुनी फरियाद

ब्यूरो 28-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230128-WA0073

गाजीपुर 28 जनवरी, 2023 (सू0वि0)। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी थाना कोतवाली में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया।

थाना दिवस पर शहर कोतवाली मे 21 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 03 शिकायतो का निस्तारण किया गया शेष शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर,, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, थानाध्यक्ष कोतवाली, लेखपाल, तहसीलदार, एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 14 ऋणी सदस्यों को जिलाधिकारी ने चेक के माध्यम से किया ऋण वितरण
Next: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.