Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल

ब्यूरो 29-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230129-WA0013

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित राजपुर पोखरा के पास एन एच 24 पर रविवार की शाम करीब 4 बजे बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया जहाँ एक की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के ग्राम डुमरी निवासी नसीम खां उर्फ बबलू (40) व नईबजार निवासी अफजल खां (25) ग्राम खिदिरपुर मजहर खाँ के बेटी की शादी में जा रहे थे तथा विपरीत दिशा की तरफ से ग्राम मलसा निवासी रोशन (33) अपनी बहन को लाने स्टेशन जा रहा था। तभी अचानक राजपुर पोखरा के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आई जहाँ घायल नसीम का हालत ज्यादा खराब होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शॉर्ट फिल्मों में अभिनय के लिए कलाकारों का आडिसन 30 जनवरी को
Next: 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.