Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

ब्यूरो 30-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ग़ाज़ीपुर (30 जनवरी 23)। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जो 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी के पुण्यतिथि से शुरू होकर 13 फरवरी तक जनपद में चलेगा। सोमवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के द्वारा कर्मियों को कुष्ठ रोग दूर करने का शपथ ग्रहण करा कर शुभारंभ किया। इसमें लोगों को कुष्ठ रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा और लक्षण पहचान कर कुष्ठ रोगियों की खोज की जाएगी। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि जनपद में 30 जनवरी को सीएमओ ऑफिस पर कुष्ठ रोग जागरूकता संदेश पढ़कर सुनाया गया। और जागरूकता संबंधित अपील भी की गई। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत और ग्राम सभा के अंतर्गत जगह-जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। समुदाय द्वारा कुष्ठ रोग से ठीक हुए व्यक्ति को उसकी सहमति के बाद सम्मानित किया जाएगा। जागरूकता संबंधित कार्यक्रम स्कूल में आयोजित किए जाएंगे।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि जनपद में सोमवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई है। इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग की जाएगी। जो कुष्ठ रोगी पहले से अपना उपचार करा रहे हैं उनका फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।

आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ उमेश कुमार, डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज कुमार, अनिल चौबे ,राघवेंद्र सिंह, पवन, सुनील के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल
Next: गेहूं के फसल से सम्बंधित ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.