Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय लोक अदालत में आमजन को लाभान्वित करने हेतु बैठक का हुआ आयोजन

ब्यूरो 03-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230203-WA0077

गाजीपुर 03 फरवरी, 2023 (सू.वि)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 11.02.2023 को किया जाएगा।

कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में 03.02.2023 को एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में सायं 04ः30 बजे आयोजित की गयी। जिसमें चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष सं0-01/प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, अरविन्द मिश्र, स्पेशल जज (एस0सी0/एस0टी0 पी0ए0 एक्ट), संजय कुमार यादव-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-3 गाजीपुर, दुर्गेश स्पेश जज (ई0सी0एक्ट)एमपी/एमलए गाजीपुर, राकेश कुमार-टप्प् अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज (पॉक्सो) कक्ष सं0-01, गाजीपुर/नोडल अधिकारी, लोक अदालत गाजीपुर, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष संख्या-।। गाजीपुर, शरद कुमार चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर, स्वप्न आनंद, सिविल जज (सी0डि0) गाजीपुर, घनश्याम शुक्ल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, गाजीपुर, कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुए। बैठक में 11.02.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल वाद, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट एवं बिजली चोरी के वाद को सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से परिपक्व कराकर अधिक से अधिक निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील जमानियॉ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
Next: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्र सीसीटीबी कैमरे के निगरानी में डबल लॉक में रखे जायेगे-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.