Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नायब तहसीलदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

संवाददाता 03-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। राम मंदिर को दुकानदारी बताने वाले नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर के विरुद्ध गहमर थाना में धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुचाने व शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावना पैदा करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

तहसील क्षेत्र के तत्कालीन नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर बीते 17 जनवरी को सेवराई तहसील मुख्यालय के पब्लिक प्लेस पर अपना हिम्मत दिखाते हुए देवी-देवताओं व मंदिरों में पूजा करने वाले लोगों का विरोध करते हुए मंदिर में पूजा करने वाले आस्था वालों को बेवकूफ बता रहे थे ।जब इन बातों पर मीडिया की नजर हिम्मत बहादुर के बदजुबानी पर पड़ी तो मीडिया वाले ने उसे अपने कैमरे में कैद करते हुए कुछ सवाल किए। जिसका उन्होंने बेअदबी से जवाब देते हुए कहा था कि मंदिर में आस्था रखने वाले लोग बेवकूफ हैं। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर डंके की चोट पर कहता हूं कि दुकानदारी है जहां भेजना है भेज दीजिए, मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं ,इतना कमजोर नहीं हूं । मीडिया में खबर आने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष भदौरा हरिओम सिंह द्वारा 19 जनवरी को गहमर थाना में नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दिया था। जिसके जांचोपरांत शुक्रवार को गहमर थाना में नायब तहसीलदार रहे हिम्मत बहादुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 298 व 505 के उपधारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के तहरीर पर जांच के बाद नायब तहसीलदार रहे हिम्मत बहादुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 298 व 505 के उपधारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निमोनिया से होने वाली मौत को लेकर स्वास्थ विभाग गंभीर
Next: माइनर की सफाई न होने से बढ़ी किसानों की परेशानी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.