Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटी को शिक्षित करना, पूरे परिवार को शिक्षित करना है-नेहा राय

ब्यूरो 03-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230203-WA0080

गाजीपुर 03 फरवरी, 2023 (सू.वि)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के तत्वावधान में 03.02.2023 को जनपद न्यायालय गाजीपुर के सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के परिसर में में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक एवं विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाम का अनुवाद बालिका को बचाओ, बालिका को शिक्षित करो के रूप में किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को लैंगिक पक्षपात के खिलाफ शिक्षित करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावशीलता में सुधार करना हैं। लड़किया भी लड़कों से कम नही होती है। लड़कियों के प्रति जागरूकता समाज में फेलाने के लिए एक मुहीम चलनी पढ़ी। सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के तहत गर्भ में लड़कियों की गर्भ में हत्या व जन्म पश्चात लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव जैसी गंभीर समस्या को दूर करना है। इस योजना को केन्द्र सरकार के चार मंत्रालयों महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलायी जा रही है। नेहा राय, महिला कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जन्म के बाद बेटी का पालन-पोषण-शिक्षा, माता-पिता की जिम्मेदारी है। विवाह के बाद नये रिश्तों को तन-मन से स्वीकारती है। बेटी को शिक्षित करना, पूरे परिवार को शिक्षित करना है, बेटी बड़ी होकर पत्नी-मॉ बन परिवार को संजोती है। वो जन्मदात्री ही नहीं चरित्र निर्मात्री भी है। इस अवसर पर समस्त विद्वान अधिवक्तागण, परिसर में उपस्थित आमजन एवं कर्मचारीगण को नुक्कड़ नाटक एवं विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से लाभांवित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रेषित प्रश्नपत्र सीसीटीबी कैमरे के निगरानी में डबल लॉक में रखे जायेगे-डीएम
Next: नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.