Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वायरल विडियों के आधार पर यात्रीकर अधिकारी के विरुद्ध जाँच हेतु अधिकारी नामित

ब्यूरो 04-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 04 फरवरी, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी के आदेश 04.01.2023 द्वारा प्राप्त आख्या के अनुसार मनोज कुमार, यात्रीकर अधिकारी, गाजीपुर की 02 मिनट उन्नीस सेकेण्ड का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

उक्त वीडियों में मनोज कुमार द्वारा क़ैथी, जनपद वाराणसी में स्थित टोल प्लाजा से जनपद की ओर आ रही ओवरलोड वाहनों से अवैध पर्ची के माध्यम से 1200 रू0 लेने की बात कहे जाने के साथ अन्य आपत्तिजनक कथन कहा जा रहा है। अवैध पर्ची के माध्यम से आने वाले ओवरलोडेड वाहनों की जनपद सीमा पर जॉच कर उनके आवागमन पर अंकुश लगाने और अपने उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत न कराते हुए अनुशासनहीनता, पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति लापरवाही, शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के प्रति असंवदेनशीलता को प्रदर्शित करता है।
उन्होने शासकीय कार्यों एवं उत्तरदायित्वों के निवर्हन के प्रति उक्त प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बरतने हेतु मनोज कुमार, यात्रीकर अधिकारी, गाजीपुर के विरूद्ध उ0प्र0 सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम-7 के अन्तर्गत विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की जाती है। उक्त अनुशासनिक कार्यवाही के सम्पादनार्थ अनीता सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर को जॉच अधिकारी नामित किया जाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
Next: अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ी में लगी आग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.