Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संवाददाता 04-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230204-WA0020

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय थाने के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेस व महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए थाना को चारों तरफ से बाउंड्री वाल व थाना के विस्तार के लिए जमीन व संसाधन का व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

नवनिर्मित मुख्य प्रवेश का उद्घाटन करते पुलिस अधीक्षक

कप्तान ने क्षेत्र में तस्करों का नकेल कसने के साथ ही आगामी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया और उपस्थित सैकड़ो ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनका त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी व ग्रामीण

उक्त मौके पर एसपी ग्रामीण अभिषेक भारती, क्षेत्राधिकारी जमानिया विजय आनन्द शाही, थानाध्यक्ष आनन्द कुमार भारती, ग्राम प्रधान नगसर विजयशंकर राय, श्रीप्रकाश तिवारी, त्रिलोकी मिश्र, अरुण सिंह, मोसिम, एकलाख, शिवांश तिवारी, कृपाशंकर राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटी को शिक्षित करना, पूरे परिवार को शिक्षित करना है-नेहा राय
Next: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन पर तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० प्रभात अग्रहरी हुए सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.