Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 दिन बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

ब्यूरो 04-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरौली निवासी राधेश्याम सिंह यादव के घर बीते 18 जनवरी की रात हुई चोरी का मुकदमा 16 दिन बाद 3 फरवरी को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस घटना का खुलासा करने में जुट गई।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बीते 18 जनवरी की रात मकान के दरवाजा का ताला तोड़ कर चोरों अंदर दाखिल हुए तथा कमरे में रखा गया बक्शा का ताला तोड़कर सोना के तीन चेन, दो अंगूठी, झुमका, झाला व मंगलसूत्र सहित 95 हजार नगदी लेकर चम्पत हो गये। तड़के चार बजे उठने पर देखा कि कमरा खुला था तथा अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इक्कठे हो गये। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर के दक्षिण तरफ बक्शा का ताला तोड़ सभी समान लेकर बक्शा वही फेक दिया था।घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। पिड़िता ने बताया कि चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया गया था लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टाल मटोल कर रही थी। उच्चाधिकारी के निर्देश पर चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सचिव पद के प्रत्याशी अधिवक्ता कमलकांत राय ने अपना पर्चा लिया वापस
Next: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 502 प्रार्थना प्रत्र में 64 का हुआ निस्तारण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.