Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कन्या जन्मोत्सव एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

ब्यूरो 06-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230206-WA0011

गाजीपुर 06 फरवरी, 2023 (सू0वि0)। जिला प्रशासन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांर्तगत कन्या जन्मोत्सव एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम जनपद के समस्त पीएचसी सीएससी एवं जिला चिकित्सालय पर मनाया गया।

इसी के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र सैदपुर में अपरान्ह 03 बजे  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित एवं भगवान गणेश की मूर्ती पर माल्यापर्ण एवं उपस्थित बच्चो के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा बच्चो का अन्न प्रासन कराया गया।

इस दौरान तहसील सैदपुर सीएससी क्षेत्र की ऐसी महिलाओं को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया जिन्होंने माह जनवरी 2023 में बच्चियों को जन्म दिया है। जिसमें 65 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें यह संदेश दिया गया कि बेटियां घर की शान है, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगे, बेटियों का स्वागत किया जाए तथा उनके स्वास्थ्य, शिक्षा पर ध्यान देते हुए उनके जीवन को सशक्त बनाते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की जाये। उन्होने कहा कि इस अभियान के तहत इस जनपद मे लिंगानुपात पर अच्छा प्रभाव पडे़गा। इस पर जोर दिया जाए। उन्होंने भूण हत्या पर जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की घृणित कृत्य करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी तथा भूण हत्या की सूचना देने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्धऊ मे कार्यक्रम आयोजित कर 50 लाभार्थियो को लाभान्वित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दिये गये टिप्स
Next: सीएचसी सैदपुर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.