Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी सभा का हुआ आयोजन

ब्यूरो 07-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230207-WA0017

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के लहुवार गांव स्थित दक्षिण टोला में कमला प्रसाद राय के दरवाजे पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय राम सिंहासन राय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी सभा से पूर्व स्वर्गीय राम सिंहासन राय के ज्येष्ठ पुत्र कमला प्रसाद राय ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि देने वालों में गांव के मानिंद व्यक्तियों ने एक एक कर उनको श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि उपरांत संगोष्ठी सभा में सभी ने उनके द्वारा किए हुए कार्यों तथा उनके व्यक्तित्व पर अपने-अपने विचार रखे तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। संगोष्ठी सभा में गांव के सभी मानिंद व्यक्तियों द्वारा गांव की उन्नति एवं उस उन्नति में अपनी अपनी सहभागिता पर चर्चा की गई। सभा का आयोजन वाराणसी के मशहूर होम्योपैथ चिकित्सक एवं उनके पौत्र डॉक्टर अम्बरीष कुमार राय के द्वारा किया गया था। अपने उद्बोधन में डॉ रमेश कुमार राय ने कहा की अभी भी हमारा गांव विकास से कोसों मील दूर है अभी भी चिकित्सा एवं शिक्षा का अभाव है। हम सभी को मिलकर इस दिशा में एक सार्थक प्रयास करना चाहिए। सभा का कुशल संचालन अरुण कुमार राय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम के मानिंद व्यक्तियों में गिरिजा शंकर राय, कम्मन प्रसाद राय, डॉ सुरेश राय, रमेश चंद्र राय, अनिल राय, संपूर्णानंद राय, विशाल राय, शिवकुमार राय तथा भगवती प्रसाद राय की गरिमामय उपस्थिति रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसडीएम ने राइस मिल का किया निरीक्षण
Next: मोटरसाईकिल के पार्टस के साथ बाइक चोर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.