Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता अर्जित कर क्षेत्र का बढ़ाया मान

ब्यूरो 08-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230208-WA0023

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि अर्जित किया है। विद्यालय के चार छात्रों ने बहुप्रतिष्ठित जेईई मेन परीक्षा में सफलता अर्जित कर विद्यालय सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया।

वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 में संस्थागत व नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत 12 वीं कक्षा के छात्र पीयूष सिंह और अनुपम सिंह ने बोर्ड की परीक्षा से पूर्व जेईई मेन परीक्षा में सफलता अर्जित किया है। पिछले शैक्षिक सत्र 2021-22 में भी विद्यालय के नियमित व संस्थागत छात्र रहे ओम जी सिंह व पवन कुमार ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता प्राप्त किये। ज्ञात हो कि पिछले सत्र व वर्तमान में सत्र में विद्यालय के चार छात्रों ने आईआईटी / जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किये।

विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय स्थापना के उद्देश्य का प्रतिफल अब मिलने लगा है। अब ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे भी सफलता के नए आयाम छू रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, एचओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ जेपी सिंह‚ सुधीर राय‚ कामरान खां‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह‚ जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने प्राचार्य पदभार संभाला
Next: किसान को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.