Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 08-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230208-WA0029

गाजीपुर। कोतवाली सैदपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया।

कोतवाली सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत आरोपी युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 41/2023 धारा- 363,366 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी।
ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में कोतवाली सैदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नियाज सिद्धकी पुत्र एजाज सिद्धकी निवासी भीतरी मोहल्ला महतवाना थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही संबंधित थाने द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 शिवप्रताप वर्मा, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दुबे, का0 सुनील पाल, हे0का0 यशवन्त सिंह, का0 बच्चेलाल, म0का0 प्रिया भारती मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया जा रहा आयोजन
Next: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नाबालिक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.