Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ महिला गम्भीर रूप से घायल

संवाददाता 09-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर डीडीयू रेलखंड के गहमर व भदौरा रेलवे स्टेशन के मध्य बकैनिया गांव के समीप एक अज्ञात अधेड़ महिला पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची गहमर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। घायल महिला की स्थिति गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार डाउन ईएमयू सवारी गाड़ी से गुरुवार को एक अज्ञात 55 वर्षीय महिला बकैनिया व देवकली गांव के बीच ट्रेन से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना 108 न0 एंबुलेंस को देकर घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति नियंत्रण से बाहर होने की वजह से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद गहमर पुलिस अस्पताल पहुंचकर पहचान का प्रयास किया किंतु कोई सफलता नही मिल पाई।महिला को गंभीर चोट आने की वजह से वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही थी जिसके कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिलने व घायल द्वारा कुछ भी स्पष्ट नहीं बताने के कारण घायल महिला की पहचान नहीं की जा सकी है । पुलिस सुरक्षा में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नाबालिक की हुई मौत
Next: दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दुकानदार को किया घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.