Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चन्दौली की टीम ने राठौर स्पोर्टिंग क्लब को हराकर बनी विजेता

ब्यूरो 13-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230213-WA0014

जमानियाँ (गाजीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के रामनरायनपुर ग्राम में रविवार को क्षेत्रीय बालीबॉल महाकुम्भ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में चन्दौली की टीम ने राठौर स्पोर्टिंग क्लब चक्कूपुर की टीम को 2-1 से पराजित कर विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया जबकि चक्कूपुर की टीम उपविजेता रही।
मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से खिलाड़ी की पहचान होती है। जो खेलता है वह हारता व जीतता है। खेल जीत की भावना से नहीं बल्कि बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए खेलना चाहिए। बेहतर खिलाड़ी अपनी पहचान के साथ ही क्षेत्र का भी नाम रोशन करता है।
उक्त मौके पर विशिष्ठ अतिथि क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान राम जी राम, पुष्पेन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह, हरगेन सिंह, अशोक सिंह, सुदर्शन राय, धाजा यादव, रामाशीष राय, राम व्यास राम, बबन राय, रामप्रताप यादव, मुकेश सिंह गोलू, रोहित, लालू, मुलायम, सकिल खान आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता-खान स्पोर्टिग क्लब ने अभईपुर को दी मात
Next: सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.