Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

43 मानसिक रोगियों का हुआ ईलाज

ब्यूरो 16-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230216-WA0005

गाजीपुर (16 फरवरी 23)। शासन के मंशा के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य देख-रेख अधिनियम के अनुपालन एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद पर वृहद मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी डा0 नवीन कुमार सिंह साईक्राईटी एवं उनकी टिम के द्वारा क्षेत्र से आए 43 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमे परामर्श एवं अन्य आवश्यक सलाह भी दिया गया। इस ओपीडी सेवा में मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्तियों एवं मंद बुद्धि बालको को अधिक से अधिक मानसिक सेवाओं का लाभ दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के ओपीडी के लिए क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया था। जिसके तहत उक्त दिवस पर कुल 43 मरीज पहुंचे जिनका डॉ नवीन सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा इलाज एवं परामर्श दिया गया।

उन्होंने बताया की उक्त दिवस पर हर तरह के टेंशन, सर दर्द, माइग्रेन (अधकपारी),काम में मन न लगना मन उदास, अकेलापन आत्म हत्या का विचार आना, अकेले बुदबुदाना, वेवजह बात करना, नींद का न आना या बार बार नींद खुल जाना, बुढ़ापे में याददाश्त की कमी, मन्दबुद्धि बच्चों में चिड़चिड़ापन , पढ़ाई में मन न लगना, बार बार हाथ पैर धोना ज्यादा सफाई,एक ही विचार बार बार आना, हिस्टीरिया, शराब, गांजा, तम्बाकू, भाग, चरस , स्मैक आदि, सेक्स में रूचि न होना , शीघ्र पतन, दांत की समस्या, हबराहट , बेचैनी, चिन्ता, आवश्यक डर लगना, बार बार बेहोशी, तथा बच्चों एवं बुजुर्ग की व्यवहारिक समस्या इत्यादि से ग्रसित का उपचार, परामर्श इत्यादि किया गया।

इस तरह के लक्षण हो तो उपचार कराएं। गांव में झाड़-फूंक, ओझा के चक्कर में न पड़ें। इसके लिए जिला मानसिक स्वास्थ्य की टीम जिला अस्पताल में उपचार के लिए मुस्तैद रहती है। यहां मानसिक रोगियों के लिए काउंसिलिग की भी सुविधा है।

जिसमे ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, फार्मासिस्ट इमरान, बीसीपीएम मनीष कुमार, डा0 पी पी सिंह , बब्लू यादव, आशुतोष पाण्डेय, इत्यादि एवं सतीश कुमार नर्स सहयोग में रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीड़ित बच्चो का किया गया नि:शुल्क इलाज
Next: ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में खेती की समस्याओं का हुआ समाधान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.