नगसर (गाजीपुर)। बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे किशोर का गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के नगसर मीर निवासी रोशन शर्मा 15 वर्ष पुत्र संजय शर्मा जो घर से सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा देने चन्द्रमोहन राय इण्टर कालेज नगसर गया। वहॉ से किसी बालक द्वारा जानकारी हुई कि आधार कार्ड भी चाहिए तो जल्दीबाजी में अपने मित्र की गाड़ी से वह अपने घर गया और आधार कार्ड लेकर विद्यालय जा रहा था कि अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गिर पड़ा। जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लग गई आनन फानन में ग्रामीणों की सहायता से उसे जिला अस्पताल ग़ाज़ीपुर ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा हालत गम्भीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया परिजनों के अनुसार स्थिति नाजुक बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की स्थिति भी कमजोर और नाजुक है जिससे गांव वालों के आपसी सहयोग से उसके दवा आदि की व्यवस्था की जा रही है।