Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पहलवानों ने अपने दांव से सबको किया मंत्रमुग्ध

संवाददाता 19-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक अंतर्गत अति प्राचीनतम शिव मंदिर देवकली पर चली आ रही पुरानी परंपरा दंगल प्रतियोगिता में जनपद के अलावा बिहार प्रांत के पहलवानों ने भी अपने दांव आजमाये। दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जमा रही । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जमानिया विधानसभा के सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया।

बता दें कि भदौरा ब्लाक के अति प्राचीनतम देवकली महादेव मंदिर पर दंगल प्रतियोगिता की पुरानी परंपरा को आज भी कायम रहते हुए ग्रामीणों द्वारा आयोजन किया जाता है। जिसमें जनपद के अलावा बिहार प्रांत के भी पहलवान अपने दांव आजमाने के लिए आते हैं। दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों को बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहता है। दंगल प्रतियोगिता में सोनपा बिहार के अरुण ने बादल को पराजित कर विजेता बने वही रोजीद अंसारी सोनपा, संजीत बरोही, झब्बू देवल, अमृत बकसड़ा, कुलदीप कुमार गहमर, आयुष कुमार सेवराई, धीरज शर्मा सेवराई, गुलशन कुमार चित्तर के डेरा, अनील बकसड़ा ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर विजेता घोषित हुए। वही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ कुश्ती में शुमार रक्सहां के राजकुमार यादव और चौसा बिहार के इकराम की कुश्ती बराबरी पर रही। विजयी पहलवानों को सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने नगदी सहित व्यक्तिगत पुरस्कारों से पुरस्कृत किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि गांव से कुश्ती जैसे खेल धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में अपने पूर्वजों के धरोहर दंगल प्रतियोगिता के आज भी देवकली गांव के लोगों ने जिंदा रखा है। उन्होंने देवकली गांव स्थित अखाड़ा के लिए धन मुहैया कर बेहतर अखाड़ा बनाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर प्रधान रामप्रवेश कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामकरण मास्टर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खान, अशोक सिंह, विपुल सिंह, रमाशंकर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया महाशिवरात्रि
Next: मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.