Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नकल कराने वाले गिरोह के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व फर्जी परीक्षार्थी समेत 14 के खिलाफ अभियोग पंजीकृत, 13 गिरफ्तार

ब्यूरो 21-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230221-WA0016

गाजीपुर 21 फरवरी, 2023 (सू.वि)। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / नगर व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के कुशल निर्देशन में 20.02.2023 को मुखबीर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी व थानाध्यक्ष दुल्लहपुर की संयुक्त टीम द्वारा नकल कराने वाले गिरोह के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व फर्जी परीक्षार्थी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए 13 को गिरफ्तार किया गया है तथा 01 आरोपी फरार है, सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाने में मुकदमा अपराध संख्या 032/23 अंतर्गत धारा 419/420/467/468/471/120ठ भा0द0वी0 व 3/4/7/10 उ0 प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998  तथा 35/42 आधार कार्ड (वित्तीय और अन्य सब्सिडी लाभ और सेवाओं के लक्षित वितरण) अधिनियम 2016, थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा रायफल क्लब सभागार में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर प्रेस प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण में ओंमकार नाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय हनुमान सिंह ग्राम सरसेना थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, सुनील सिंह पिता स्वर्गीय महेश प्रताप सिंह रेहटीमालीपुर थाना दुल्लहपुर, अजीत प्रताप सिंह पुत्र महेश प्रताप सिंह रेहटीमालीपुर थाना दुल्लापुर, मगन पाण्डेय पुत्र भवानी प्रसाद पांडेपता मुजहनी महाराजगंज तराई बलरामपुर, विजय पाल सिंह पुत्र दिवाकर सिंह तेलियाडीह गोल्हौरा सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश, ऋषभ सिंह पुत्र महेंद्र सिंह पता खदेवरा रुधौली जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश, शौरभ कुमार पुत्र सुरेंद्र राम देवकली चिरैयाकोट मऊ उत्तर प्रदेश, बृजेश कुमार मोहित राम पता नसीरुद्दीनपुर चिरैयाकोट जनपद मऊ, रोशन गुप्ता पुत्र मुन्ना प्रसाद गुप्ता पता रेवरीया दुल्लहपुर, आरोपी रहमान यादव प्रधानाचार्य डीएसवाई इण्टर कॉलेज फरार चल रहा है। जय मॉ दुर्गा इण्टर कालेज रेहटीमालीपुर थाना दुल्लहपुर के  प्रबन्धक/प्राधानाचार्य को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने बताया कि  स्वाट टीम द्वारा बरामदगी में हाईस्कूल इण्टरमीडिएट का 43 अदद प्रवेश पत्र, 29 अदद आधार कार्ड, 03 अदद फीस रजिस्टर (अटेंडेंस व फीस रजिस्टर), व कक्षा 9, 10, 11, 12 का नामनल फार्म 15 अदद प्रश्नपत्र, 01 अदद मानीटर, 01 अदद सीपीयू, 01 अदद प्रिंटर व गिरफ्तारी 13 नफर अभियुक्त। गिरफ्तार करने वाली टीम स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर प्रवीण यादव मय टीम एवं  सर्विलांस प्रभारी सुनील तिवारी मय टीम के साथ उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिना पंजीकरण कराये कोई संस्थान चिकित्सकीय कार्य न करें-सीएमओ
Next: रेलवे ट्रैक के समीप 40 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.