Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तिम राउंड हेतु 104 अभ्यार्थियों हुआ चयन

ब्यूरो 25-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 25 फरवरी, 2023 (सू.वि)। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में शनिवार को विधान सभा जखनिया के अन्तर्गत विकास खण्ड-जखनिया परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं एल0एण्ड0टी0 कान्स्ट्रक्सन बैगलूरू, कैरियर विजर्ड लखनऊ, जी4एस सिक्योरिटी गार्ड नोएडा, अलायंस गो स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, होली हर्ब्स वाराणसी, टी0डी0एस0 ग्रुप चण्डीगढ़, पीपल ट्री ऑनलाइन, मीरजापुर, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर एवं वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब सर्विस द्वारा ब्रान्च मैनेजर, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 330 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 104 अभ्यार्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर एसआईआईसी वाराणसी द्वारा उक्त विकास खण्ड परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में 110 अभ्यर्थियों का ैप्प्ब्ए वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 64 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 41 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु  ैप्प्ब्ए वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा। आगामी रोजगार मेेला एवं विधान सभा सैदपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड- सैदपुर परिसर में दिनांक-27.02.2023 को प्रस्तावित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसडीएम के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने किया फ्लैग मार्च
Next: छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों के डाटा का स्क्रूटनी मुख्यालय द्वारा उपलब्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.