Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों के डाटा का स्क्रूटनी मुख्यालय द्वारा उपलब्ध

ब्यूरो 25-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 25 फरवरी, 2023 (सू.वि)। शैक्षिक सत्र् 2022-23 में पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति छात्र/छात्राओं द्वारा भरे गये छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों के डाटा का स्क्रूटनी मुख्यालय लखनऊ द्वारा जनपद को आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 48503 सस्पेक्ट डाटा ‘‘हाईस्कूल रोल नं0 नाट मैच विथ यू0पी0 बोर्ड डाटाबेस’’(इसके लिए हाई स्कूल अंकपत्र की छायाप्रति) एवं ‘‘इनरोलमेन्ट नं0 नॉट मैच विथ यूनीवर्सिटी अपलोड डाटा’’ (इसके लिए गत शैक्षिक वर्श की अंकपत्र की छायाप्रति) अथवा सस्पेक्ट रीजन से सम्बन्धित वांछित अन्य अभिलेख की छायाप्रति छात्र-छात्रा के उक्त सम्बन्धित अभिलेख को विद्यालय द्वारा प्रमाणित करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर को उपलब्ध कराया जाना हैं, ताकि उसका परीक्षण करते हुए छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा निर्णय लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा सके। सम्बन्धित विद्यालय सस्पेक्ट डाटा पिछड़ी जाति छात्रों की सूची कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर से भी प्राप्त कर सकते है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने दशमोत्तर स्तर के (डिग्री कालेज,आई0टी0आई0, पालिटेक्निक,बी0एड0, बी0टी0सी0 व अन्य उच्च स्तर की संस्थाए) जनपद के समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वह छात्रवृत्ति की प्रत्येक सस्पेक्ट डाटा से सम्बन्धित वांछित अभिलेख को प्रमाणित करते हुए स्पश्ट आख्या सहित सूची के साथ विलम्बतम् 03 मार्च, 2023 तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिन सस्पेक्ट डाटा के सम्बन्ध में उक्त निर्धारित तिथि तक वांछित अभिलेख प्राप्त नहीं होगा, उनको अपात्र मानते हुए रिजेक्ट करने की कार्यवाही की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित विद्यालय/छात्र-छात्रा का होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तिम राउंड हेतु 104 अभ्यार्थियों हुआ चयन
Next: जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक 1 मार्च को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.