गाजीपुर 25 फरवरी, 2023 (सू.वि)। अग्रणी जिला प्रबंधक गाजीपुर ने बताया है कि जिला सलाहकार समिति (डीसीसी), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डी.एल.आर.सी.) एवं ऋण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में 01.03.2023 दिन बुधवार को 11ः00 बजे रायफल क्लब में बैठक आहूत की गयी है। बैठक से सम्बन्धित अधिकारी बैठक में ससमय उपस्थित होने का कष्ट करें।