Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षा क्षेत्र करंडा के कंपोजिट विद्यालय धितुवा को मिला

ब्यूरो 26-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230226-WA0007

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मध्यान भोजन योजना अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर अशोक नाथ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव रहे। शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जनपद के प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से पाक कला में निपुण कुल 30 रसोइयों का चयन ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा करके जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को 3500₹की धनराशि, द्वितीय को 2500एवं तृतीय स्थान को 1500 की धनराशि पारितोषिक के रूप में प्रदान करने एवं अन्य प्रतिभागियों को ₹500-500 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गृह विज्ञान की सहायक अध्यापिका, जिला अभिभित अधिकारी एवं कक्षा 6 से 8 तक के अध्ययनरत 10 बच्चे निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन उपरांत प्रथम स्थान शिक्षा क्षेत्र करंडा के कंपोजिट विद्यालय धितुवा श्रीमती सीमा, द्वितीय स्थान नगर क्षेत्र की प्रा वि जेरकिला की श्रीमती पूनम एवं तृतीय स्थान शिक्षा क्षेत्र सदर की प्रा वि रसूलपुर बेलवा की श्रीमती रश्मि रसोईया ने स्थान प्राप्त किया। सभी को प्रोत्साहान राशि एवं स्मृति चिन्ह वितरित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिता से हमारे परिषदीय बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों के बीच आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का कार्य करता है।
इस अवसर पर जिला समन्वयक एमडीएम, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सुशील,पीयूष, सुधीर, संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं ने सीखा जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखने के वैज्ञानिक तरीके
Next: दो गौ तस्कर गिरफ्तार जबकि चार हुए फरार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.