Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो गौ तस्कर गिरफ्तार जबकि चार हुए फरार

ब्यूरो 26-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230226-WA0008

गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस ने शनिवार को गौ- तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 01 अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस तथा एक ट्रक व ट्रक में लदे 18 राशि गाय बरामद कर दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया तथा चार तस्कर फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गौ तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में 25.02.2023 को थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय मय हमराह मुखबीर की सूचना पर रसूलपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मन्दिर के पास से अभियुक्तगण घूरल चौधरी पुत्र बबुआ चौधरी निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद वलिया व मुन्ना यादव उर्फ गर्जन यादव पुत्र कुबेर यादव निवासी ग्राम भरौली थाना नरही जनपद वलिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद ट्रक, ट्रक में लदे 18 राशि गाय व अभियुक्त मुन्ना यादव उर्फ गर्जन यादव के कब्जे से एक अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा अभियुक्तगण चन्दन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया, मिथलेश यादव पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बाराचवर थाना बरेसर, दुर्गा गुप्ता पुत्र अज्ञात कोटवा नरायनपुर थाना नरही बलिया व सुरेश गुप्ता पुत्र स्व0 राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम कोटवा नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया जो मौके से भागने में सफल रहे। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 35/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। तथा भागे हुए अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में मुकदमें पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 ओमकार तिवारी, का0 देवेन्द्र यादव, का0 पंकज सिंह, म0का0 श्वेता सिंह, म0का0 पूजा गौतम मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षा क्षेत्र करंडा के कंपोजिट विद्यालय धितुवा को मिला
Next: फीता काटकर सफाई अभियान का हुआ आगाज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.