Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे स्टेशन परिसर में लगा गन्दगी का अंबार

ब्यूरो 27-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230227-WA0010

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के अभाव होने के कारण जगह-जगह गंदगी व कूड़े का अंबार लगा हुआ। बदबू व गंदगी के कारण यात्री व आम लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा देश के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा देश को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया जा रहा है। जिसके लिए लाखों रुपये खर्च किये जा रहे है लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गंदगी की भरमार को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो पायेगा। रेलवे प्रशासन स्वच्छता अभियान प्रति पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रही है ऐसे में स्वच्छता अभियान का क्रम यहाँ टूटता नजर आ रहा है। ज्ञात हो कि दानापुर रेल मण्डल में कमाऊ रेलवे स्टेशन होने के बाद भी यात्री सुविधाओं का न होना विकास की गति को शिथिल करने जैसा है। अप व डाउन रेलवे स्टेशन परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर, बदबू, बेतरतीब खड़े वाहन व अवैध लगी दुकान सुशासन व स्वच्छता अभियान पर करारा चोट है।
जब किसी अधिकारी के स्टेशन आने की सूचना होती है तो स्टेशन की सूरत ही बदल जाती है। रेल यात्री बताते हैं कि स्टेशन परिसर में शुद्ध पीने के पानी तक की व्यवस्था प्रबंधन नहीं है। यत्र-तत्र बिखरे कूड़े व उससे निकलती बदबू लोगों की सेहत को खराब कर रहे है। सरकार सफाई अभियान के लिए लाखों खर्च कर रही है लेकिन यह अभियान इस स्टेशन पर मूर्त रूप लेते नहीं दिख रहा है। अब तक स्टेशन के विकास की सिर्फ घोषणाएं ही हुईं हैं, काम नहीं दिख रहा।
स्टेशन प्रबंधक गणेश सिंह ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म की प्रतिदिन साफ-सफाई होती है तथा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाता है। स्टेशन परिसर में ब्याप्त गंदगी के लिए सीएचआई बक्सर व सीटीआई को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई कारगर जबाब नहीं मिला है। स्टेशन परिसर में अवैध दुकान को हटवाने की जिम्मेदारी रेलवे पुलिस की है। अवैध दुकान होने के कारण ही परिसर में गन्दगी फैलती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यक्तित्व को निखारने में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण की भूमिका महत्त्वपूर्ण-प्राचार्य प्रो.शास्त्री
Next: संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.