जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स का पांच-दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को रोवर्स प्रभारी एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह के निर्देशन में प्रारम्भ हुआ।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने कहा कि शिक्षा के साथ दीक्षा का यह प्रशिक्षण जीवन के लिए बेहद उपयोगी है जो अनुशासित ढंग से जीवन जीने के लिए हमें प्रेरित करता है। आप सभी अपनी नियमित पढ़ाई लिखाई के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधि को अंजाम देने के लिए रोवर्स रेंजर्स से जुड़कर अपने व्यक्तित्व में निखार लाकर बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों से बेहतर प्रशिक्षण की अपील करते हुए प्रशिक्षार्थियों से मनोयोग पूर्वक तथा विनम्रता के साथ सीखने की सलाह दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के आइक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.अरुण कुमार, अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मानद पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र यादव, एचडब्लूबी इनामुल्लाह अंसारी, दीपक शर्मा एवं भौतिक विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, वीरेंद्र कुमार राय राजभर आदि उपस्थित रहे।