Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वॉलीबॉल प्रतियोगित जमानियाँ ने मारी बाजी, 100 मीटर दौड़ में पल्लवी रही अव्वल

ब्यूरो 28-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230228-WA0013

गाजीपुर 28 फरवरी, 2023 (सू.वि)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया।

कार्यक्रम में कबड्डी, वॉलीवॉल, लम्बी कूद, दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग, दौड़ 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग आदि खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विकास खंड से विजयी प्रतिभागियों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया गया। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक राजेश यादव ने कहा कि खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में खेलकूद को अपनाना चाहिए । जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी में विजेता एवं उपविजेता क्रमशः कासिमाबाद एवं सदर की टीम रही वॉलीबॉल में विजेता जमानिया एवं उप विजेता सदर की टीम रही। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश भानु प्रताप सिंह, अमित यादव, मनदीप कुशवाहा रहे। दौड़ 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश पल्लवी सिंह, प्रीति साहनी एवं सोनम भारती रही। दौड़ 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः अमित यादव ,अजीत कुमार यादव, एवं भानु प्रताप रहे। लंबी कूद में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमशः नवीन कुमार, अमित कुमार, एवं अभिराज कुमार रहे । इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडी यादव, राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ यादव, रामाधार यादव जुगुनू, संगीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे एवं संचालन अंगद सिंह यादव ने किया।

पल्लवी सिंह ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

संत राम नरायन शंकर शिव पब्लिक स्कूल बरुइन की छात्रा पल्लवी सिंह ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का मान बढाया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव और डीपीओ व परियोजना अधिकारी के द्वारा पल्लवी सिंह और कोच विश्वजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से गदगद विद्यालय परिवार ने कोच व पल्लवी सिंह को ढेर सारी बधाइयां दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एक मार्च को
Next: जूनियर वर्ग बालको की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 2 मार्च को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.