Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

ब्यूरो 01-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230301-WA0022

ज़मानियां (गाजीपुर)। तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव, सचिव अशोक कुमार एड0 उपाध्यक्ष बजरंगी यादव एड0, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रथम कनिष्ठ उपाध्यक्ष फैसल होदा व मुनेश सिंह, सह सचिव संजय यादव, बृजेश ओझा, आजाद खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय रवि प्रकाश एड0, घनश्याम एड0 तथा प्रशासनिक संजय सिंह एड0, को उपजिलाधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर उनको उनके दायित्वों का बोध कराया। सदस्य कार्यकारणी  एड० लखेश्वर सिंह, एड० चंद्रशेखर पांडेय, एड0 प्रमोद कुमार पांडेय, एड0 कमल कांत राय, एड0 अरविन्द कुमार, एड० अक्षय कुमार राय, एड0 मु0 असरफ, एड0 अरुण कुमार सिंह, एड0 विवेक कुमार राम, एड0 विनोद कुमार, एड0 नन्दू प्रसाद, एड0 रमेश राम, एड0 रमेश सिंह यादव व निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन को सम्बोधित करते नव निर्वाचित अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन 75 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनके जीवन यापन के लिये जीवन निर्वाह के लिये पेंशन योजना दिलाने पर भी विचार कर रही है। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता राजवंश यादव ने कहा कि बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को आपसी मनमुटाव भुलाकर संघ को गति देने के लिये कार्य करना होगा। और छोटी बड़ी समस्याओं को निदान कराने के लिये संगठित होने पड़ेगा। इसके साथ ही मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथिओं को फूल माला पहनकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी भारत भार्गव विशिष्ट अतिथि तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा व क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य मौजूद रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार के साथ एडवोकेट सुरेंद्र प्रसाद, एड० उमाकांत द्वितीय, एड० बृजेश कुशवाहा, एड० मु0 इमरान नियाजी, एड0 एनाम नियाजी, एड० सुनील कुमार, एड० रामजी राम, एड० राम जी राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। लोकगीत बिरहा गायक रजनीकांत यादव ने मधुर स्वर से निर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष दिल को छू लेने वाली गीत प्रस्तुत किया। संचालन सुरेंद्र प्रसाद एडवोकेट तथा समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अनवारुल होदा ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम ने कक्ष निरीक्षकों को दिया निर्देश
Next: दो बच्चों के गुम होने से परिजनों के उड़े होश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.