Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों ने उन्नतशील खेती के सीखे गुर

ब्यूरो 01-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230301-WA0008

गाजीपुर। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आँकुशपुर में एकीकृत फसल प्रणाली पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण करण्डा विकास खंड के ग्राम करण्डा में  27 एवं 28 फरवरी 2023 को कराया गया।

समापन के दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवकुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जनपद के कृषकों को बहुत लाभ प्राप्त होगा, साथ ही उनमें एकल फसल उत्पादन करने पर समय-समय पर जो प्राकृतिक एवं अन्य प्रकार से होने वाली आर्थिक क्षति से राहत व उनसे कैसे बचा जाय की जानकारी मिलती रहती है। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जे. पी. सिंह ने बताया की एकीकृत फसल प्रणाली में फसल उत्पादन के साथ ही साथ पशु पालन, फल तथा सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन इत्यादि को एक साथ करने की वैज्ञानिक विधि एवं उनके प्रबन्धन के तरीके के बारे में अवगत कराया, और यह भी बताया की इन संसाधनों की क्षमता से कृषि लागत में कमी आती है और कृषक की आमदनी में वृद्धि होती है साथ ही साथ किसान भाइयो को रोजगार भी मिलता है। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर. सी. वर्मा ने किसानो को एकीकृत फसल प्रणाली एवं श्री अन्न की फसल को अपनाने एवं उनके लाभ के बारे में बताया। साथ ही साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में भी बताया। उक्त अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए. के. सिंह ने एकीकृत फसल प्रणाली में पशुपालन के समावेश एवं लाभों के बारे में किसानों से चर्चा की। डॉ. सिंह ने मछली पालन, मुर्गी पालन के लाभों के बारे में भी बताया। वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र प्रताप ने कृषको बीज़ का चयन एवं बीज उत्पादन की तकनीकी जानकारी प्रदान किया। वैज्ञानिक डॉ. शशांक शेखर ने उर्वरक के प्रयोग एवं कृषि यंत्रो के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में प्रगतिशील कृषक टनमन सिंह, पिंटू सिंह, सुधीर कुमार सिंह, करण्डा ग्राम के प्रधान सहित कुल 50 कृषकों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हौसलों की उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: अभिषेक तिवारी को प्राचार्य ने किया मीडिया प्रभारी नामित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.