Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभिषेक तिवारी को प्राचार्य ने किया मीडिया प्रभारी नामित

ब्यूरो 01-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230301-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी को महाविद्यालय का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो.शास्त्री ने कहा कि मीडिया किसी न किसी रूप में प्रत्येक मनुष्य को प्रभावित किया है।सच कहा जाय तो इक्कीसवीं सदी डिजिटल युग है और इस दौर में हमें अपने समस्त कार्यो को प्रचारित प्रसारित करने की आवश्यकता है। कभी कभी ऐसा होता है कि हम कार्य तो बेहतर कर रहे होते हैं परंतु संप्रसारित न हो पाने के कारण हमारे छात्र उससे लाभान्वित नहीं हो पाते।महाविद्यालय में पढ़ रहे शिक्षार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से तिवारी जी को मीडिया प्रभारी की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी छात्रों को सूचनात्मक रूप से समृद्ध करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अभिषेक तिवारी इस कार्य से शिक्षार्थियों का समुचित मार्गदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर रसायन विभाग विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो.अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डा.संजय कुमार सिंह एवं प्राध्यापक कर्मचारियों ने तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों ने उन्नतशील खेती के सीखे गुर
Next: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.