Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभईपुर ग्राम प्रधान उपचुनाव में 71.36 प्रतिशत पड़ा मत

ब्यूरो 02-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230302_150632

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम अभईपुर में प्रधान पद के लिए गुरुवार को हो रहे उपचुनाव में 71.36 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। दो प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने से कांटे की टक्कर है।

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत अभईपुर के ग्राम प्रधान सूर्यमुखी देवी (88) की हृदय गति रुकने से 24 जनवरी को असामयिक निधन हो गया था। करीब 1093 वोटर वाली इस ग्राम पंचायत में प्रधानी पद के लिए पूर्व प्रधान स्व० सूर्यमुखी देवी की नातिन शिवानी सिंह पुत्री बबलू सिंह व आशा सिंह पत्नी मंगला सिंह के बीच आमने-सामने की टक्कर है।
दो मतदान केन्द्रों पर संगीन के साये में सुबह सात बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ। बूथ सं०-303 पर कुल 609 मत व बूथ सं०-304 पर कुल 484 मत निर्वाचक नामावली में मतदाता मौजूद थे जिसमें 783 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए करीब ढ़ाई बजे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया वही एसडीएम भारत भार्गव व तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा लगातार मतदान केन्द्र का चक्रमण किया गया। प्रशासन व पुलिस की सक्रियता के कारण कही कोई अप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार, थाना करण्डा प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय, जमानियां कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच दिग्विजय नाथ तिवारी, अभईपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार, कानूनगो इंद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट की घटना में दो लोग घायल
Next: ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.