Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तरीय जूनियर बालकों की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 02-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230302-WA0028

गाजीपुर  02 मार्च, 2023 (सू.वि)। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी समारोह के शुभ अवसर जिला स्तरीय जूनियर बालकों की कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी खेल में कुल 08 टीमो ने प्रतिभाग किया।

जिसका फाइनल मैच इगिलशपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें इग्लिशपुर की टीम 15-10 से विजयी रही। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नरेन्द्र विश्वकर्मा, दिव्यांग अधिकारी व रामनगीना यादव, पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी द्धारा किया गया, एवं इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष ओलम्पिक संघ गाजीपुर व अमित राय रहें।

2- वालीबाल प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसका फाइनल मैच युवराजपुर बनाम नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच खेला गया। जिसमें युवराजपुर की टीम 25-22 व 25-17 से विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों कोे पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सर्वदेव सिंह यादव (सेवानिवृत्त क्रीड़ा धिकारी) गाजीपुर के कर कमलो द्धारा किया गया। कबड्डी मैच निर्णायक के रूप में मु0 अकरम अहमद, मनोज सिंह, कन्हैया यादव, राजेश यादव, अजय कुमार, अनिल कुमार, कादिर खान, दिनेश सिंह रहें।
वालीबाल मैच निर्णायक के रूप में पी0एन0 सिंह, शिवाजीत सिंह, विनोद शर्मा, शंकर राम, राणा प्रताप सिंह व रामानन्द यादव रहें। इस अवसर पर सुदामा राम,क0सहायक, बृजेश कुमार हाकी कोच, विनोद कुमार जायसवाल एथलेटिक्स कोच, संगीता फुटबाल कोच, विजय (खेलों इण्डिया) एथलेटिक्स कोच, जैनेन्द्र कुमार, आदि उपस्थित रहें। अन्त में अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुओं व खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सैदपुर में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.