Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मारपीट की घटना में दो लोग घायल

संवाददाता 02-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में 2 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है पीड़ित लोगों ने गहमर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के रायसेनपुर गाँव निवासी विकाश सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने तहरीर दिया कि वे अपने एक मित्र के साथ बुधवार की रात अपने घर जा रहे थे, अभी वे अपने गाँव पहुचे ही थे, कि उनका दोस्त अपनी गाड़ी खड़ी कर किसी से मिलने चला गया, तब तक गाव के ही नागेंद्र सिंह नागु पुत्र दीना नाथ सिंह व उनका पुत्र सुजीत सिंह धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिए। जिससे पीड़ित को इस घटना में गम्भीर चोट आई है, साथ ही चार पहिया वाहन का शीशा भी टूट गया है। वही मनिया गाव में दावत खा कर घर लौट रहे पूर्व प्रधान पति कृष्णा मौर्य के ऊपर गाव के ही राजकुमार रावत पुत्र वंशी रावत ने लाठी से प्रहार कर दिया। इस घटना में पीड़ित को चोटें आई है। इस सम्बंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि दोनों मामले की तहरीर मिली है मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ड्रिप एवं स्प्रिंकल सिंचाई प्रणाली द्वारा भूगर्भ जल के संरक्षण पर कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण
Next: अभईपुर ग्राम प्रधान उपचुनाव में 71.36 प्रतिशत पड़ा मत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.