गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 4.25 बजे को पास्को एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रविन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा तारावती मय हमराह का० रवि राय, का० सुधांशु रंजन द्वारा मु0अ0सं0 0024/2023 धारा 376 भादवि व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम पदुमपुर मैगरराय थाना भुड़कुड़ा की गिरफ्तारी रामसिंहपुर मोड़ से 06.03.2023 को प्रातः 04.25 बजे की गई। अभियुक्त गण को न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में तारावती देवी, का0 रवि राय, का० सुधांशु रंजन आदि मौजूद रहे।