Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस पार्टी निचले स्तर पर भी दमदारी से लड़ेगी चुनाव-

ब्यूरो 06-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित क्रय विक्रय सहित कोऑपरेटिव बैंक आदि के चुनाव में प्रत्याशी उतारने एवं और पार्टी को ग्रामीण स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निचले स्तर पर भी चुनाव दमदारी से लडेगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से विकास की गति धीमी हो गई। कोई नई योजना नहीं बनाई गई। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि लगातार गैस के दमो में वृद्धि‚ कर्ज के दरों में वृद्धि‚ बढ़ रही महंगाई आदि गलत नीति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की और कहा कि पार्टी न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित साधन सहकारी समिति‚ डीसीएफ एवं कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी। इच्छुक प्रत्याशी इसका आवेदन जिलाध्यक्ष सहित नामित घोषित एआईसीसी सदस्य रविकांत राय को कर सकते है। इस अवसर पर संतोष गुप्ता‚ गायत्री गुप्ता‚ विजय बिन्द‚ अदालत यादव‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ तसउवर अंसारी‚ हरीओम यादव‚ डॉ जी कुमार उर्फ गुड्डू‚ बृजेश राय‚ विजय नरायन तिवारी‚ चंद्रमा यादव‚ राम प्रवेश पांडेय‚ माखन वर्मा‚ साहिना आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पोषण पोटली के साथ टीबी मरीजों में वितरित हुआ अबीर रंग गुलाल और ड्राई फ्रूट
Next: शराब की दुकानों का एसडीएम ने की जाँच

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.